{"_id":"65f9e1057cff4c93280ece94","slug":"voting-will-be-held-under-the-supervision-of-15-company-paramilitary-force-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114660-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 15 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 15 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगा मतदान
Wed, 20 Mar 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। छठवें चरण में 25 मई को डुमरियागंज संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा तैयारी में पुलिस प्रशासन जुट गया है। इसी क्रम में सोमवार को सीओ अखिलेश वर्मा ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। जहां पर मतदान को लेकर आने वाली पैरामिलिट्री फोर्स सहित सुरक्षाकर्मी आकर ठहरेंगे।
लोकसभा चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए 13 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तथा होमगार्ड, पीएसी और अन्य जनपदों से पुलिस फोर्स सुरक्षा के तहत आकर ड्यूटी करेंगी। पुलिस फोर्स के ठहरने वाले स्थलों जिसमें विभिन्न स्कूल और शिक्षण संस्थान शामिल हैं। वहां पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा निरीक्षण करके जिम्मेदारों को निर्देश दिया जा रहा है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में 4 कंपनी, त्रिलोकपुर में 4 कंपनी तथा भवानीगंज में 3 और पथरा बाजार में 2 कंपनी फोर्स एवं होमगार्ड के जवान तथा पीएसी और अन्य जनपदों की पुलिस फोर्स मतदान को लेकर आना प्रस्तावित है।
डुमरियागंज में यहां ठहरेगी पैरामिलिट्री फोर्स
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 13 कंपनी डुमरियागंज आएगी। जिन्हें नगर के पीपुल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय बैदौलागढ़, खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज बंगवा बरईं, सेंट थॉमस, अल मेहंदी पब्लिक स्कूल हल्ललोर, रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचईं, तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज बयारा तथा पॉलिटेक्निक वासा दरगाह आदि स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।