{"_id":"65f47dcab839ef58ba095e9f","slug":"voting-will-be-held-at-2178-booths-sensitive-booths-have-been-identified-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-114425-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 2178 बूथों पर होगा मतदान, चिन्हित हुए संवेदनशील बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 2178 बूथों पर होगा मतदान, चिन्हित हुए संवेदनशील बूथ
Fri, 15 Mar 2024 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव संबंधी बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि जनपद में 2178 बूथ बनाए गए है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर ली गई है। वाहन अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है। फोर्स के ठहरने के लिए विद्यालयों को अधिग्रहित कर लिया गया है। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए रोस्टर तैयार करा लिया गया है। समय से प्रशिक्षण करा दिया जाएगा। मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि जिन मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पूर्ण नही है, वहां पर एसडीएम निरीक्षण कर उन्हें समय से पूर्ण करा लें।
आदर्श आचार संहिता लगते ही होर्डिंग हटवा लें। आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाये। आईजी आरके भारद्वाज ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को भयमुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसपी प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर व एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र मौजूद रहे।