फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voting today, polling proceeded parties

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 08 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान तीन विकास खंडों में बुधवार को होगा। इस चरण में 304 प्रधान व 3544 सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। सुबह सात बजे से शुरू होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया।

देर शाम तक सभी पार्टियों ने बूथों पर उपस्थिति दर्ज करा दी थी। तीसरे चरण के मतदान के अंतिम क्षणों में हुए विवादों के बाद प्रशासन ने इस बार कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायते दी हैं  बांसी विकासखंड की ग्राम पंचायतों के लिए रतन सेन इंटर कालेज, विकास खंड मिठवल के लिए तिलक इंटर कालेज बांसी और खेसरहा ब्लाक के लिए ब्लॉक कार्यालय परिसर से मतदान दलों को सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन


 मतपत्र, रजिस्टर, मुहर सहित अन्य दस्तावेजों को अच्छी तरह सहेजने के बाद कर्मचारी बूथों की ओर रवाना हुए। देर शाम तक पोलिंग पार्टियों ने मतदान स्थल की कमान संभाल लिया लिया था। एसडीएम बांसी योगानंद पांडेय ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदाता भयमुक्त होकर अपने वोट का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed