फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voting by name cut from the list screeched

लिस्ट से नाम कटने से वोटिंग रुकी

Tue, 01 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी और जिला पंचायत के चुनाव में मतदाता सूची की त्रुटियों पर हुए हंगामों से प्रशासन ने फिर कोई सबक नहीं लिया। दूसरे चरण के मतदान में कई बूथों पर मतदाता सूची त्रुटियां सामने आई। लिस्ट से 137 लोगों के नाम गायब होने से पकड़ी गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

यहां सुबह एक घंटे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया। बाद में एडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होते ही पकड़ी गांव के बूथ पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। मतदाता पर्ची लेने काउंटर पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब थे।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने एक प्रत्याशी पर जानबूझकर लिस्ट से नाम हटवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। बूथ पर मतदान कार्य को भी ठप करा दिया। राजाराम, पंकज, हरिओम, नीलम, आशा, अनीता, शालिनी, धर्मराज यादव, रामदेव, कन्हैया आदि ने कहा कि बीडीसी व जिला पंचायत के चुनाव में उन्होंने वोट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार साजिश के तहत उनके नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। लिहाजा जब तक लिस्ट की खामियां दुरुस्त नहीं की जाती, वह मतदान नहीं होने देंगे। विरोध के चलते सुबह आठ बजे तक यहां मतदान शुरू नहीं हो पाया। मतदान कर्मचारियों की सूचना पर अपर जिलाधिकारी पीके जैन मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। आश्वासन दिया कि लिस्ट में जो भी त्रुटियां हैं, उसे दूर कराई जाएगी। एडीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम लिस्ट से कटे हैं, वे दस्तावेज लेकर बुधवार को कार्यालय आएं, जांच की जाएगी। अगर शिकायत सही हुई तो यहां दोबारा मतदान होगा। एडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण मतदान पर राजी हुए। इसी तरह बगुलहवा गांव में भी लिस्ट से 170 मतदाताओं के नाम गायब थे। बूथ पर तैनात एजेंटों की सूची में उनके नाम थे, जबकि पीठासीन अधिकारी की सूची से नाम नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed