फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vomiting-diarrhea disease spreading rapidly in Hata Khas

हाटा खास में तेजी से फैल रही उल्टी-दस्त की बीमारी

Mon, 25 Oct 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vomiting-diarrhea disease spreading rapidly in Hata Khas
हाटा खास में तेजी से फैल रही उल्टी-दस्त की बीमारी
विज्ञापन

बांसी। क्षेत्र के हाटा खास गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इससे गांव के लोग भयभीत हैं। रविवार की रात से सोमवार सुबह तक 17 मरीजों को पीएचसी बांसी और कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने गांव की सफाई, कीटनाशक आदि के छिड़काव की मांग की।
बांसी पीएचसी में प्रियंका पुत्री ओम प्रकाश (16), सुधा पुत्री छोटे लाल (16), मीना पुत्री लाल बहादुर (12), किरन पुत्री भवनाथ (13), लक्ष्मी पुत्री बगेदू (16), रेनू पत्नी संजय (30), गंगा देवी पत्नी फूलचंद (50), हिमांशु पुत्र बुलंद प्रसाद (8), अनुष्का पुत्री अनिल (11), प्रमिला पत्नी जितेंद्र (19), अंजली पत्नी बलवंत (21), सीमा पत्नी रामलाल (30), बिंदु पत्नी बगेदू (45), केतकी पत्नी प्रमोद (19), रीता पुत्री भगन यादव (19), पिंका पत्नी लालचंद (22), राजेंद्र कुमार पुत्र जितेंद्र (7) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ितों के तीमारदारों का कहना है कि बीमारी फैलने पर अंकुश लगने के बजाय दिन प्रतिदिन फैलने से गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। संक्रामक बीमारी फैलने के बाद भी गांव में सफाई व्यवस्था काफी बदतर है। जगह-जगह जलभराव है। ब्लीचिंग, चूना और कीटनाशक आदि का न तो छिड़काव किया गया और न ही फागिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed