फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Volunteers gathered at the branch confluence 37 branches gathered.

Siddharthnagar News: शाखा संगम में जुटे स्वयंसेवक 37 शाखाओं का हुआ समागम

Mon, 30 Mar 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Volunteers gathered at the branch confluence 37 branches gathered.
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को बीएसए ग्राउंड पर शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले की विभिन्न बस्तियों में संचालित 37 शाखाओं के स्वयंसेवक एक साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी शाखाओं के मुख्य शिक्षक और कार्यवाह अपने-अपने ध्वज के साथ पहुंचे। सैकड़ों स्वयंसेवकों की मौजूदगी में सामूहिक रूप से शाखा लगाई गई, जिसे संगठन का अभिनव प्रयोग बताया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति के बौद्धिक विकास और चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला है। यहां स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि शाखा में अनुशासन, सादगी और सेवा भाव का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे स्वयंसेवक समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाखा में नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, योग, व्यायाम, खेल और देशभक्ति गीतों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास पर जोर दिया जाता है। साथ ही सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों से भी परिचित कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed