{"_id":"6563b25e47c0f46bda0bcba6","slug":"volleyball-championship-will-be-held-in-mahadeva-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-8812-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महादेवा में होगी वॉलीबाॅल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महादेवा में होगी वॉलीबाॅल चैंपियनशिप
Mon, 27 Nov 2023 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी क्षेत्र के महादेवा गांव में 10 दिसंबर को पुरुष व महिला वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप होगी। इस प्रतियोगिता में जिले की टीमों का गठन किया जाएगा, दोनों वर्ग की टीम मैनपुरी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेलेगी। शहर के एक निजी पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में वॉलीबाल संघ के सचिव ने जिला स्तरीय चैंपियन शिप की जानकारी दी।
बैठक में सचिव इब्राहिम खान बताया कि दस दिसंबर में महादेवा में पुरुष व महिला वर्ग की टीमों के बीच वॉलीबाल चैंपियनशिप होगी। चयनित खिलाड़ी 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक मैनपुरी में प्रदेश स्तर वालीबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगे। बैठक में संघ के अध्यक्ष कमालुद्दीन खान, विजय कुमार वर्मा, देवेंद्र पांडेय, अब्दुल मन्नान, अब्दुल मूवीन, शंभू गुप्ता, ईशांक सिंह आदि मौजूद रहे।