{"_id":"6855a68462a4f8fce90d9fe8","slug":"vishal-first-and-krishna-second-in-marathon-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139695-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मैराथन में विशाल प्रथम और कृष्णा काे द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मैराथन में विशाल प्रथम और कृष्णा काे द्वितीय स्थान
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दौड़ लगाते छात्र। स्रोत विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुक्रवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के 14 छात्र-छात्राओं ने एक अन्य संस्था के आठ विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया।
मैराथन में विशाल कुमार प्रथम, कृष्णा प्रसाद द्वितीय रामविनय गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में गायत्री अग्रहरि, आराध्या पांडेय व मानवीय विश्वकर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कुलपति प्रो. कविता शाह ने बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि योग मैराथन कराने का उद्देश्य जहां आज के समय में हम सभी अपने मूल उद्देश्य से दूर होते जा रहे हैं और हमारी दिनचर्या व्यस्त होती जा रही है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
योग मैराथन से न केवल आप सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है, बल्कि हम सभी के अंदर कहीं न कहीं एक ऊर्जा का संचार इस कार्यक्रम के दौरान हो रहा है।
कार्यक्रम में कुलसचिव ने सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं मैराथन में शामिल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और इसी प्रकार विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
संयोजक डॉ. (ले.) प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी व अन्य छात्राओं ने सफल बनाने में योगदान दिया।