फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Viral fever is making the liver sick, number of patients increased

Siddharthnagar News: लिवर को बीमार कर रहा बायरल बुखार, बढ़े मरीज

Tue, 22 Jul 2025 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Viral fever is making the liver sick, number of patients increased
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डॉ. गौरव दुबे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तेज धूप व उमस से बदलते मौसम के साथ वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। आमतौर पर साधारण सर्दी-जुकाम और बुखार तक सीमित रहने वाला वायरल इस बार शरीर के अन्य अंगों विशेषकर लीवर को प्रभावित कर रहा है। इससे बुखार होने पर मरीजों को उल्टी-दस्त की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज उपचार करवाने आ रहे हैं। ऐसे में इनमें पेट दर्द, उल्टी, थकावट जैसी शिकायतें हो रही हैं। मौसम में उमस भरी गर्मी से लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में करीब 250 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह से पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी। चिकित्सक कक्ष के बाहर भी धक्का-मुक्की का नजारा दिखाई दिया। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित पहुंचे। कुछ मरीजों की ब्लड जांच में एलएफटी के एसजीपीटी व एसजीओटी लीवर एंजाइम का स्तर सामान्य से काफी अधिक देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि मरीजों में पीलिया जैसे लक्षण, पेट दर्द, भूख में कमी, उल्टी और अत्यधिक कमजोरी की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे मरीजों की जांच कर लीवर पर प्रभाव का असर मिल रहा है। बुखार से पीड़ित मरीजों को लिवर की समस्या होना आम बात है, लेकिन वायरल को लंबे समय तक रहने से मरीजों को महीनों तक बीमारी का असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed