फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vineet Shukla to participate in an international short film competition in Italy.

Siddharthnagar News: इटली में अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे विनीत शुक्ल

Sun, 17 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Vineet Shukla to participate in an international short film competition in Italy.
उसका बाजार। सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित किए जाने वाला प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म और रचनात्मक उत्सव ड्यूमिला-30 में सिद्धार्थनगर के विनीत शुक्ल को आमंत्रित किया गया है। यह विशेष रूप से युवा फिल्म निर्माताओं और छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। उत्सव के इस वर्ष मुख्य थीम इंटर नेशनल फिल्म फेस्टिवल ऐंड एक्सपीरियंस पर अपना विचार और अनुभवों को साझा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष लोरेंजो बिफेराले की ओर से भेजे गए पत्र के जरिये सूचना पाकर विनीत के घर खुशी का माहौल है। पत्र में संस्था ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करते हुए इटली में 30 जुलाई से दो अगस्त 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया गया है। ड्यूमिला-30 एक अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता है, जो विश्वविद्यालय और हाईस्कूल के छात्रों के लिए संयुक्त राष्ट्र के 2030 सतत विकास एजेंडा पर आधारित है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भविष्य के इन रचनात्मक फिल्म निर्माताओं की प्रतिभा और उनके विश्व और सतत विकास के प्रति दृष्टिकोण को प्रदर्शित करना है। मूलरूप से उसका बाजार ब्लॉक क्षेत्र के करमा गांव निवासी रिसर्च छात्र विनीत शुक्ल इन दिनों शोध छात्र के रूप में लंदन में पढ़ाई के साथ-साथ डाक्यूमेंट्री के निर्माण में भी जुटे हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से लंदन में एक शोध छात्र के रूप में पढ़ाई करने वाले फिल्ममेकर विनीत शुक्ल पूर्व विधायक स्वर्गीय ईश्वर चंद्र शुक्ल के पौत्र और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रभात शुक्ल के सुपुत्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed