फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   villege surrounded by water

मरवटिया में बाढ़ का पानी, हर तरफ परेशानी

Mon, 17 Oct 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
villege surrounded by water
बांसी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लेते विधायक जय प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मरवटिया में बाढ़ का पानी, हर तरफ परेशानी
विज्ञापन

सकारपार। राप्ती नदी में उफान के बाद मटियरिया डीह सहित प्राथमिक विद्यालय भी चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। इससे यहां के लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है।

खेसरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मटियरिया के टोला मटियरिया में चारों तरफ बाढ़ का पानी भर जाने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह गांव बांसी-पनघटिया बांध और राप्ती नदी के बीच में होने से यहां की स्थिति बदतर हो गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण रास्ते नहीं दिखते हैं। इससे आवागमन में भी कठिनाई होती है। यहां की आबादी लगभग पांच सौ है। इस गांव में पानी पीने के लिए हैंडपंप तक नहीं है। प्राथमिक विद्यालय भी चारों ओर पानी से घिर गया है, जिससे पठन-पाठन भी बंद है। यहां केवल एक महिला अध्यापक पूजा कुशवाहा की ही तैनाती है। 60 छात्र नामांकित हैं, पर चारों ओर पानी भर जाने से पढ़ाई बंद है। बढ़ते जलस्तर को देखकर वह पहले ही किसी तरह अभिलेख निकाल लाई थीं। अब तक गांव में शासन प्रशासन से कोई मदद उपलब्ध नहीं हुई है। गांव के रामकुमार, अमित कुमार, रामजी, अर्जुन, पुनीत, गब्बू, राजू, सुरेश आदि ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed