{"_id":"65bfea98d1f574658f0e8167","slug":"villagers-took-to-the-streets-after-stealing-a-pond-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112382-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी से तालाब का पट्टा करने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी से तालाब का पट्टा करने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण
Mon, 05 Feb 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की चेऊ पट्टा निरस्त न होने पर डीएम ऑफिस के सामने होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। मिठवल ब्लॉक के डड़वा भैया गांव में स्थित एक तालाब का गुपचुप तरीके से गांव के ही एक बड़े परिवार के सदस्य को पट्टा करने पर रविवार को ग्रामीण ग्राम प्रधान सीमा देवी की अगुवाई में सड़क पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, पट्टा निरस्त न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
क्षेत्र के डड़वा भैया गांव के हेक्टेयर का एक तालाब है, जिसमें गांव के लोग गाय, भैंस को नहलाते हैं, किसान इससे खेतों की सिंचाई भी करते हैं। तालाब के तट पर श्मशान भूमि भी है, ग्रामीण चाहते हैं कि यह बहुपयोगी तालाब बिना पट्टे के रहे और सार्वजनिक उपयोग पहले की भांति होता रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के लोगों ने लेनदेन करके अवैध तरीके से गुपचुप पट्टा कर दिया। जब कहीं से पता चला कि 29 जनवरी को इसकी नीलामी है। तब ग्रामीण तहसील परिसर में पहुंचे, किंतु बिना बोली के कार्रवाई पूरी कर ली गई। जिसकी शिकायत लिखित रूप से उपजिलाधिकारी को दी गई। किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जनहित में पट्टा निरस्त नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर विपिन कुमार मौर्य, राम स्वरूप, अक्षय कुमार, शिव प्रसाद चौधरी, संगीता, ज्ञानमती, कैलाश मती, ममता देवी, रीना देवी, अब्दुल रहीम, दरसू, राम कुमार, इन्द्रा देवी आदि शामिल थे।