{"_id":"661ac5e3fc4bdbc8df0b95c1","slug":"villagers-raised-questions-on-mining-departments-action-on-the-incident-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1011-123340-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घटना पर ग्रामीणों ने खनन विभाग की कार्रवाई पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घटना पर ग्रामीणों ने खनन विभाग की कार्रवाई पर उठाया सवाल
Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना पर ग्रामीणों ने खनन विभाग की कार्रवाई पर उठाया सवाल
चेकिंग के दौरान मौजूद गाड़ी पर लगाया टक्कर मारने का आरोप
पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर। टड़वा गांव के निकट हुए सड़क हादसे पर गांव वालों ने खनन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने रामलक्षन, रुद्रपुर और टड़वा गांव के निकट विभाग की चेकिंग के समय पर नाराजगी जताई। मामले में मृतक संजय सिंह के भाई द्विग्विजय सिंह ने चेकिंग की एक विभागीय गाड़ी के खिलाफ मदनपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार की रात में घटना की खबर पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने खनन विभाग के कर्मचारी को पीटने के लिए दौड़ा लिया। मौके पर पहुंची मदनपुर और रुद्रपुर पुलिस ने बीच-बचाव किया, लेकिन मध्य रात्रि तक घटना स्थल हंगामा होता रहा। लोगों का गुस्सा देखकर जांच में मौजूद विभागीय अधिकारी अपने एक कर्मचारी को छोड़ कर फरार हो गए। गांव वालों ने कहा कि खनन विभाग वसूली के लिए रात में ट्रकों को बेतरतीब तरीके से खड़े कर वाहन की चेकिंग करता है।
रामलक्षन और रुद्रपुर मोड़ पर खनन विभाग रात में जांच कर रहा था। कुछ लोग वसूली के लिए मदनपुर के टड़वा के समीप जांच के बहाने वाहनों की लंबी लाइन लगा रखे थे। मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।