फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers hoop office supplies

ग्रामीणों ने घेरा आपूर्ति कार्यालय

Tue, 29 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers hoop office supplies
डीएसओ से बातचीत करते ‌विधायक और माैजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गृहस्थी श्रेणी के परिवारों के नामों की फीडिंग में गड़बड़ियों को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को आपूर्ति कार्यालय का घेराव किया। सदर विधायक के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने विसंगतियों के लिए विभागीय कर्मचारियों को जिम्मेदार बताते हुए खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने विभागीय अफसरों को कमियां सुधारने के लिए तीन दिन की मोहलत दी। हिदायत देते हुए कहा कि इस अवधि में त्रुटियां दूर कर वास्तविक पात्रों का चयन सुनिश्चित नहीं किया गया तो अधिकारी स्वयं जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन

बर्डपुर नं.11, 12, 13, 14 से आए ग्रामीणों का कहना था कि राशन कार्ड की ऑनलाइन फीडिंग में तमाम त्रुटियां की जा रही है। ऐसे लोगों के नाम शामिल कर लिए गए हैं, जो पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करते। वहीं पात्रों को दरकिनार कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन में मनमानी चरम पर है। एक बार जिसका नाम सूची में शामिल था, उसे खाद्यान्न भी दिया गया, मगर बाद में उसका नाम हटाकर दूसरों को लाभ दिया जा रहा है। इसके कई उदाहरण भी गिनाए।
ग्रामीणों ने इसके लिए विभागीय कर्मचारियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे विधायक विजय पासवान ने जिला पूर्ति अधिकारी से जवाब तलब करते हुए कहा कि जब लॉगिन आईडी सिर्फ विभाग के पास है तो इससे छेड़छाड़ कैसे ही जा रही है।
जाहिर है कि इसमें कर्मचारियों की मिलीभगत है। गरीबों को सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की गारंटी सरकार दे रही है, लेकिन विभागीय गड़बड़ियों से इसका लाभ नहीं पहुंच पा रहा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। कड़े लहजे में तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि त्रुटियां दूर न हुईं तो अंजाम के लिए जिम्मेदार तैयार रहें। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।

कहा कि सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिससे बाहरी लोग कार्यालय में प्रवेश न कर सकें। प्रदर्शन में चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम, अंजान अली, राजेश यादव, अब्दुल सलाम, हमीरुन्निशा, शाकिया, फूलजहां, कैसरजहां, साजिदा, साहिदा खातून, फूलमती, अब्दुल गनी, महबूब, कुसुम तिवारी, हसीबुन्निशा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed