फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers complained about non-standard work

Siddharthnagar News: मानक विहीन कार्य कराने को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत

Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers complained about non-standard work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुजौली के टोला खरहरा में स्थित शिव मंदिर के पश्चिम में कराया जा रहा इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य मानक विहीन हो रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शासन प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा व राज वित्त से पोखरे का सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। दो माह पहले ही रामहर्ष, गोविंद, राजू, धीरज पांडेय, रामलखन आदि ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की कि इस पोखरे में गांव का गंदा अपशिष्ट व घरों में बने शौचालयों के गंदा पानी गिर रहा हैं इसके बाद भी गांव से सटे उत्तर पोखरे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क से लेकर पोखरे तक इंटरलॉकिंग के निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क से पोखरे तक जाने के लिए जो रास्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसमें न तो गिट्टी डाली गई न ही मौरंग बालू डाला गया है। इसमें भट्ठे की मिट्टी डाल कर इंटरलॉकिंग ईंट लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मुझे जानकारी नहीं हैं, इसकी जांच कराई जाएगी, यदि गिट्टी की जगह भट्ठे की माटी डाली गई है, तो जेई और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-सुरेश कुमार, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed