{"_id":"6ab41ce7f5e481a95404fe9f","slug":"villagers-and-the-village-head-clash-over-the-construction-of-a-night-shelter-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-165172-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रैन बसेरा निर्माण को लेकर ग्रामीण और ग्रामप्रधान हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रैन बसेरा निर्माण को लेकर ग्रामीण और ग्रामप्रधान हुए आमने-सामने
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव स्थित हनुमान मंदिर में रैन बसेरा निर्माण को लेकर चकरोड का विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बीच चल रहे विवाद की जांच के लिए बुधवार को एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। राजस्व टीम ने विवादित स्थल की दोबारा पैमाइश की।
गांव में गाटा संख्या 331 और 332 में हनुमान मंदिर स्थित है। मंदिर से सटे गाटा संख्या 328 को लेकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान जगदेव जायसवाल के बीच विवाद है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गाटा संख्या 328 के बगल से चकरोड हनुमान मंदिर की ओर गया है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि मंदिर की ओर कोई चकरोड नहीं गया है।
ग्रामीणों के अनुसार विजय, विनोद, सुनील, मदन, शिव भोले और धीरज पुत्रगण स्वर्गीय झिनकन ने हनुमान मंदिर के लिए भूमि दान की है। इसी भूमि पर रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, कानूनगो अब्दुल कयूम व दिलीप श्रीवास्तव, चैनमैन अनिल श्रीवास्तव, लेखपाल शिव शंकर यादव, अनूप यादव, अशोक गुप्ता, बैजनाथ और क्षेत्रीय लेखपाल संजय वरुण समेत राजस्व टीम मौजूद रही।