फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers accused the Kotedar of arbitrariness

Siddharthnagar News: ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर मनमानी का आरोप

Fri, 22 Mar 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers accused the Kotedar of arbitrariness
भनवापुर। गरीबों के निवाले पर कोटेदार खुलेआम डाका डाल रहे हैं। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा पांडेय में कोटेदार के खिलाफ बड़ी संख्या ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को लामबंद होकर एसडीएम को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप लगाया है कि कोटेदार मनमाने तरीके से राशन बांट रहे हैं। जबकि नियमत: यूनिट के अनुसार राशन का वितरण होना चाहिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार हर महीने हम ग्राम वासियों से अंगूठा लगवा कर राशन कम देते हैं और किसी-किसी महीने बिल्कुल भी नहीं देते है। कोटेदार ने अपनी पत्नी व नाबालिग भतीजी के नाम से अंत्योदय कार्ड बनवा लिया है और सरकारी राशन का गबन कर रहा है। पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में राधिका देवी, यशवंत यादव, धीरज कुमार, कपूर चंद्र, संतोष चौधरी, दुर्गेश, राम नरेश आदि का नाम शामिल है। इस बारे में कोटेदार राम सेवक ने कहा कि गांव के विपक्षियों के द्वारा साजिश कर अपने कुछ लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर शिकायत कर रहे है, जब कि सभी लोगों को समय पर पूरा राशन बांटा जा रहा है, आरोप निराधार है।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया की आरोप गंभीर है, खाद्यान्न का वितरण मानकों के विपरीत करना गलत है। जांच के बाद कोटेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed