{"_id":"62aa254276f32414a7730d52","slug":"video-viral-in-social-media-siddharthnagar-news-gkp4404456197","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
- तीन दिन पहले चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा का बताया जा रहा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा में एक युवक को पोल में बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो तीन दिन पहले की बताई जा रही है। युवक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है।
गौरा बाजार निवासी मुकेश (19) पुत्र रामनेवास बीते रविवार को भैंस चरा रहा था। भैंस गांव के तैयब के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर मुकेश और तैयबा के बीच कहासुनी हो गई थी। उसके बाद उसी दिन शाम को नफरत, तैयबा, नसीम और नौसाद ने मुकेश के घर से मुकेश को पोल में बांधकर पिटाई कर रहे थे। उसी दौरान मुकेश का बड़ा भाई राकेश और उसकी मां सुराती देवी मुकेश को बचाने के लिए गए तो उनकी भी पिटाई की। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो मुकेश को मुक्त कराया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, घायल मुकेश का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस संबंध में चिल्हिया एसओ ने बताया कि रविवार को युवक को बंधक बनाकर पिटाई के मामले में नफरत, तैयब, नसीम और नौसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें से नफरत और नसीम को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।