फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of youth being held hostage goes viral

Siddharthnagar News: युवक को बंधक बनाने का बनाने का वीडियो वायरल

Mon, 01 Jun 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Video of youth being held hostage goes viral
-चिल्हिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना एक गांव में नगर पंचायत के वार्ड 10 गांधीनगर निवासी चांद उर्फ जमाल खान को बंधक बनाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह तीन दिन पुराना चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जिस युवक को बंधक बनाया गया है, उसपर 14 वर्षीय किशोरी को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को ही जेल भेज चुकी है।

बताया जा रहा है कि यह युवक दूसरे समुदाय की एक किशोरी को भगा कर ले जा रहा था। इसकी जानकारी परिजन को हो गई और उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया और हाथ पैर बांध दिए। बाद में इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके विरुद्ध चिल्हिया थाने में किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया राजेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने किशोरी को सकुशल ढूंढ़ लिया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर 29 मई को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले को लेकर यह भी चर्चा है कि पुलिस की ओर से मतांतरण और पाॅक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed