{"_id":"6505fae8ef9ee31192035bf4","slug":"video-of-woman-beating-man-goes-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4803-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: व्यक्ति की पिटाई करते महिला का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: व्यक्ति की पिटाई करते महिला का वीडियो वायरल
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति की पिटाई करते महिला का वीडियो वायरल
चर्चा है कि महिला जिस व्यक्ति की कर रही थी पिटाई वह रिश्ते में जेठ है
लगी रही भीड़, मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों को छुड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक महिला द्वारा पुरुष की पिटाई करने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो कलक्ट्रेट परिसर का है। जहां शनिवार दोपहर एक महिला एक व्यक्ति की पिटाई करते दिख रही है। महिला उस व्यक्ति को थप्पड़ भी जड़ रही है। पिटाई के साथ उसे झकझोरते हुए दीवार से लड़ाते नजर आ रही है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है, जो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
शनिवार दोपहर एक महिला अचानक एक व्यक्ति पर झपट पड़ी और उसके काॅलर को पकड़ कर उसे कई थप्पड़ लगा दिए। व्यक्ति बचाव की कोशिश करता रहा और काॅलर छुड़ाने का प्रयास करता रहा। महिला ने उसे कई बार पोर्टिको की दीवार से भी टकरा दिया। मौके पर भीड़ जमा थी, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि पुरुष महिला का रिश्ते में जेठ लगता है। दोनों ही शहर के एक मोहल्ला के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान एक महिला व एक पुरुष सिपाही मौके पर पहुंच गए और दोनों को छुड़ाया। छूटने के बाद भी पिटाई करने वाली महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस संबंध में शहर कोतवाल शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे किसी वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है। अब तक किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।