फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of beating with slippers went viral

Siddharthnagar News: चप्पल से पिटाई करने का वीडियो वायरल

Tue, 15 Aug 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Video of beating with slippers went viral
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान प्रतिनिधि का कॉलर पकड़कर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महिला प्रधान प्रतिनिधि पर उसके बारे में गलत बातें फैलाने का अरोप लगाती नजर आ रही है। जबकि प्रधान प्रतिनिधि यह पूछता दिख रहा है कि आखिर किस की साजिश से यह सब कर रही हो। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


मोहना थाना क्षेत्र के एक चौराहा पर एक नकाबपोश महिला प्रधान प्रतिनिधि का कॉलर पकड़े है। प्रधान प्रतिनिधि से वह कहती सुनाई देती है कि उसके बारे में उसने गलत बातें फैलाई है। प्रधान प्रतिनिधि बार-बार यह कहता है कि जिससे कहा है उसका नाम बता दो। वह यह भी पूछता है कि किस की साजिश में यह सब कर रही हो यह ही बता दो। इस दौरान महिला चप्पल निकाल लेती है। लेकिन उससे प्रहार करती प्रधान प्रतिनिधि ने छीन लिया। इस दौरान वीडियो बनता देख प्रधान प्रतिनिधि कहता नजर आता है कि इसे वायरल करने के लिए साजिश के तहत बनवा रही है। वह वीडियो बनाने वालों से न बनाने को भी कहता है। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed