फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video investigation completed, CDO will submit report today

Siddharthnagar News: वीडियो की जांच हुई पूरी, सीडीओ आज सौंपेंगे रिपोर्ट

Fri, 15 Sep 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Video investigation completed, CDO will submit report today
सीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं निजी अस्पताल के संचालक के बीच लेनदेन की बातचीत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और निजी अस्पताल के संचालक के बीच लेनदेन की बातचीत का वीडियो वायरल होने के चर्चित मामले में दूसरी जांच भी पूरी हो गई है। एक सितंबर को चर्चा में आए इस मामले में डीएम संजीव रंजन ने सीडीओ जयेंंद्र कुमार को एक सप्ताह में जांच करने का आदेश दिया था, जिसे सीडीओ शनिवार को डीएम को सौपेंगे।

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पूरी हो गई है। इस मामले में वे कुछ नहीं बताएंगे। शनिवार को वे जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगे। इस जांच रिपोर्ट पर स्वास्थ्य महकमे के साथ निजी अस्पताल संचालकों की भी नजर है।
विज्ञापन

सीडीओ ने पूरे प्रकरण की जांच की है, जबकि सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल की तहरीर पर एएसपी सिद्धार्थ ने जांच की है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी व डॉ. बीएन चतुर्वेदी एवं अवध हॉस्पिटल बांसी के संचालक फार्मासिस्ट रंजीज के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि यह गंभीर मामला है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed