फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vegetable prices decreased

Siddharthnagar News: सब्जियों के भाव हुए कम, लोगों को मिली राहत

Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices decreased
शाहपुर। वाहन चालकों की हड़ताल की वजह से सब्जियों के दाम अचानक आए उछाल से लोगों को राहत मिलने लगी है। महज एक दिन की हड़ताल से सब्जियों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए थे।
विज्ञापन

चालकों के हड़ताल के दिन तो हालत यह हो गई थी कि क्षेत्र के लोग रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को डंप करना शुरू कर दिया था। हालांकि सबसे ज्यादा असर सब्जियों के दाम पर पड़ा था और उनकी कीमत बहुत बढ़ गई थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद सब्जियों के दाम में तेजी से गिरावट आ गई। पहले जहां हरी मटर 25 रुपये किलो बिक रही थी, वहीं हड़ताल के कारण इसका दाम 45-50 रुपये हो गया था। इसी तरह आलू आठ रुपये से बढ़कर 20 रुपये प्रति किलो, गोभी 15 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये, टमाटर 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 50 रुपये हो गया था। कमोबेश ऐसी ही तेजी अन्य सब्जियों की कीमतों में भी देखने को मिल रही थीं।
विज्ञापन

फिलहाल अब सब्जियों की कीमत पहले जैसी ही हो गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है। फुटकर सब्जी विक्रेता दिलदार ने कहा हड़ताल के चलते बाहर से सब्जियों की गाड़ी मंडी में कम आवक थी। अब गाड़ी आने लगी है, जिसके चलते दामों में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed