{"_id":"684c683893ad5160ea0bd185","slug":"varanasi-won-the-final-by-defeating-kanpur-3-2-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139309-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वाराणसी ने कानपुर को 3-2 से हराकर जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वाराणसी ने कानपुर को 3-2 से हराकर जीता फाइनल
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पहले दिन नौ मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया। काटे के मुकाबले में संघर्ष करते हुए कानपुर व वाराणसी की टीम फाइनल मुकाबले में पहुंची। दोनों टीमों में कड़े संघर्ष के बाद वाराणसी ने कानपुर से यह मुकाबला 3-2 से हरा कर गोल्ड पर कब्जा कर लिया। जबकि कानपुर की टीम उपविजेता रही।
पहले दिन आयोजित टेबल टेनिस चैंपियनशिप में नौ मंडल की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें उद्घाटन मैच लखनऊ व सहारनपुर के बीच खेला गया। इसमें सहारनपुर ने लखनऊ को 3-0 से हरा दिया। दूसरा मुकाबला गोरखपुर व वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने गोरखपुर को 3-0 से हरा दिया। तीसरा मुकाबला देवीपाटन व अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें अयोध्या ने देवीपाटन को 3-0 से हरा दिया।
चौथा मुकाबला चित्रकूट व मिर्जापुर के बीच खेला गया। इसमें चित्रकूट ने मिर्जापुर को 3-2 से हरा दिया। पांचवां मुकाबला चित्रकुट व कानपुर के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने चित्रकुट को 3-0 से हरा दिया। जबकि पहला सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी व सहारनपुर के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने सहारनपुर को 3-0 से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल अयोध्या व कानपुर के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने अयोध्या को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला कानपुर व वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने कानपुर को 3-2 से हराकर एकल प्रतियोगिता में कब्जा जमा लिया। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि अन्य खेल प्रतियोगिता जारी है। मुकाबला में बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी स्वर्ण की चाह में संघर्ष कर रहे हैं।