फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vaccine will be provided daily in the district hospital

जिला अस्पताल में हर रोज, स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन दिन लगेगा टीका

Wed, 03 Mar 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Vaccine will be provided daily in the district hospital
जिला अस्पताल में रोजाना लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन दिन लगेगा टीका
4.51 लाख बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य
तीन केंद्रों पर होंगे विशेष महिला बूथ, चार निजी अस्पताल लगाएंगे टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के 4.51 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला अस्पताल में छुट्टी का दिन छोड़कर हर दिन, सीएचसी और पीएचसी पर सप्ताह में तीन दिन टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत चार मार्च से होगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन केंद्रों पर स्पेशल महिला बूथ बनाए जाएंगे। वहीं चार निजी अस्पतालों पर भी शुल्क देकर टीका लगवा सकते हैं।
विभाग ने जनवरी 2022 में 60 साल पूरा कर रहे लोगों समेत 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर तौर पर बीमार 4.51 लाख लोगों के अनुमानित टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन सभी के टीकाकरण की चार मार्च को विधिवत शुरुआत की जाएगी। इस श्रेणी में आने वाले लोग जिला चिकित्सालय में प्रत्येक कार्य दिवस व सीएचसी-पीएचसी पर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को वैक्सीन लगवा सकते हैं। सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क दी जाएगी। हालांकि गंभीर बीमारी वाले मरीजों को टीका लगवाने के दौरान डॉक्टर का पर्चा दिखाना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और गंभीर बीमारी के मरीजों के 68332 लोगों मार्च माह में टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस बाबत सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से परेशान 45 साल से अधिक के लोगों के लिए चार मार्च से टीकाकरण शुरू हो रहा है। जिले में 4.51 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी में नहीं ली डोज तो करना होगा भुगतान
जिन स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को निजी अस्पतालों या अन्य स्थानों में प्रथम डोज लगाई गई है, उन्हें जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में दूसरी डोज दी जाएगी। यदि वह निजी अस्पताल में दूसरी डोज लगवाते हैं तो उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे स्पेशल बूथ
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को तीन जगहों पर स्पेशल बूथ बनाए जाएंगे। इसमें पीएचसी नौगढ़, सीएचसी इटवा और जिला अस्पताल में महिला बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed