फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vaccination of children done, suggestions to pregnant women

Siddharthnagar News: बच्चो का किया टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को सुझाव

Sat, 23 Mar 2024 04:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of children done, suggestions to pregnant women
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर, फूलपुर राजा, भरौली, नावडीह व बुड्ढीखास गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को गर्भवती व धात्री महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एएनएम शारदा देवी, धर्मावती, निर्मला चौधरी, लीला सिंह व आशामती ने मां व नवजात शिशु सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में महिलाओं को अवगत कराया। साथ ही महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाकर संक्रमण से बचाव के तरीके सिखाए गए। उसके बाद वीएचएनडी सत्र टीकाकरण शिविर के तहत पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की टीकाकरण के साथ ही प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण शिविर में दोपहर तीन बजे तक बिस्कोहर में 10 गर्भवती, 22 बच्चों, बुड्ढी में पांच गर्भवती, 11 बच्चों को, भरौली में सात गर्भवती व आठ बच्चों को, नावडीह में 12 गर्भवती व 15 बच्चों को और फूलपुर राजा में चार गर्भवती व 11 बच्चों को टीका लगाकर आवश्यक सुझाव दिया गया। इस मौके सुपरवाइजर धीरज राय, मीरा देवी, कविता, मुन्नी देवी, भानमती, मंजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed