{"_id":"63b5bffcbb15170d0e3330f9","slug":"vaccination-of-390-children-and-150-women-siddharthnagar-news-gkp4632220179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 390 बच्चों व 150 महिलाओं का टीकाकरण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 390 बच्चों व 150 महिलाओं का टीकाकरण हुआ
विज्ञापन
390 बच्चों व 150 महिलाओं का हुआ टीकाकरण
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के 28 उपकेंद्रों पर लगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के 28 उपकेद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। टीकाकरण शिविर में जहां 390 बच्चों का टीकाकरण किया गया, वहीं 153 गर्भवती महिलाओं को भी जरूरी टीके लगाने के साथ बदलते मौसम में बचाव के तरीके बताए गए।
ब्लॉक क्षेत्र के धनोहरी, भरवठिया मुस्तहकम, वीरपुर एहतमाली, बिजवार बढ़ई, डिवलीडिहा मिश्र, चिताही, गोपिया आदि सहित कुल 28 उपकेद्रों पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पांच साल तक के 390 बच्चों का टीकाकरण किया। वहीं 153 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण व जांच कर आयरन, कैल्शियम, फॉलिक एसिड आदि दवाएं दी गईं। टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने वीरपुर एहतमाली पहुंचे अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था में पोषण के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, अंडा आदि का सेवन अधिक से अधिक करें। सुरक्षित प्रसव के लिए नजदीकी, प्रसव केंद्र एपीएचसी य सीएचसी पर आएं। इस दौरान गुंजन मिश्र, उर्मिला यादव, प्रिस पांडेय, बबिता, ममता, सोनी, मैराज अहमद आदि मौजूद रहे।