फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   vaccination of 101 people

101 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

Thu, 24 Mar 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 101 people
101 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

-शोहरतगढ़ क्षेत्र में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगरगठिया टोला बेलगड़ा बृहस्पतिवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें गांव के तमाम छूटे और वंचित समुदाय के 101 लोगों को कारोनारोधी टीका लगाया गया।
कैंप में 45 लोगों ने प्रथम डोज और 56 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया। एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा जिले के आठ ब्लॉकों में सीएचसी व पीएचसी के सहयोग से कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि हमारा उद्देश्य शोहरतगढ़ ब्लॉक के दूर-दराज के गांवों के वंचित लोगों तक अपनी पहुंच बनाना है। जिसमें गांव के तमाम छूटे लोगों का टीकाकरण हो और 100 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इस दौरान आशा उपरेखा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम, एएनम इंद्रावती सिंह, गीता, चांदनी, पूर्व ग्राम प्रधान आलोक उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

135 विद्यार्थियों को लगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को भी कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने 135 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई। इस दौरान एएनएम गीता चौधरी, डॉ. तेज कवर, प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, मिर्जा महबूब बेग, मलिक फैज अहमद, दिनेश दुबे और विमलेश दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 बच्चों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारतभारी में बृहस्पतिवार को कोरोना से बचाव के लिए 12-14 वर्ष के 52 बच्चों को एएनएम करिश्मा वर्मा ने कोरोनारोधी टीका लगाया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी 12-14 वर्ष तक सभी बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाना है ताकि सभी बच्चों में कोरोना से बचाव को लेकर प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाए। इसी क्रम में विद्यालय में भी स्वास्थ्य विभाग ने कैंप का आयोजन किया। कैंप में मोहम्मद उस्मान ने सभी बच्चों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया। स्कूल में कुल 52 बच्चों को एएनएम करिश्मा ने कोरोनारोधी टीका लगाया। इस अवसर पर रामविलास सिंह यादव और रामेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे। संवाद

12 से 14 साल तक के बच्चों को लगा टीका
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे वार्षिक परीक्षा के दौरान 12 से 14 आयु वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को कोरानारोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के तहत विकास क्षेत्र बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूर्यकुड़िया, रामनगर मधुबेनियां, संग्रामपुर, करहवा, बर्डपुर में छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी के 42 बच्चों का टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर की फार्मासिस्ट दिव्या चौरसिया व पशुपतिनाथ उपाध्याय ने किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक कलीमुल्लाह, सहायक अध्यापक बैतुल्लाह, मोहम्मद काशिफ, राम बचन, सरस्वती और निर्मला देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed