{"_id":"65beb120e89092748204cd76","slug":"vaccination-35-pregnant-women-and-61-children-were-vaccinated-in-the-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112341-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : शिविर में 35 गर्भवती महिलाओं व 61 बच्चों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : शिविर में 35 गर्भवती महिलाओं व 61 बच्चों को लगा टीका
Sun, 04 Feb 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़िला मिश्र, गदाखौवा, भदांव व देवीपुर गांव में शनिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। एएनएम शारदा देवी ने 15 गर्भवती महिलाओं व 19 बच्चों का टीकाकरण कर गर्भवती महिलाओं को दवा वितरित किया। इसी क्रम में एएनएम निर्मला चौधरी ने नौ गर्भवती महिलाओं व 15 बच्चों व एएनएम धर्मावती देवी ने 10 गर्भवती महिलाओं व 20 बच्चों व लीला सिंह ने एक गर्भवती महिला व सात बच्चों का निशुल्क जांच कर आवश्यक दवा वितरित की।
जन्म से लेकर पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो, निमोनिया व डायरिया से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इस दौरान राधा मिश्रा, लीला सिंह, अंजनी देवी, पूनम सिंह, संचिता, सरिता सिंह, सुमित्रा व जय श्री मौजूद रही।
विज्ञापन
जन्म से लेकर पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो, निमोनिया व डायरिया से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इस दौरान राधा मिश्रा, लीला सिंह, अंजनी देवी, पूनम सिंह, संचिता, सरिता सिंह, सुमित्रा व जय श्री मौजूद रही।
विज्ञापन