फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Urea, onion and sugar recovered, five arrested

Siddharthnagar News: यूरिया, प्याज और चीनी बरामद, पांच पकड़े गए

Mon, 01 Jan 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Urea, onion and sugar recovered, five arrested
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 23 वीं वाहिनी की सीमा चौकी कपसिहवा,धनौरा, नरकुल और लोहटी के जवानों ने रविवार रात अलग-अलग स्थानों से नौ बोरी यूरिया, दो बोरी चीनी और दो बोरी प्याज बरामद किया। साथ ही नेपाल में सामान ले जाने की कोशिश में पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने के बाद आरोपियों और सामान को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि सीमा स्तंभ संख्या 547, 557, 560 और 563 के समीप से प्रतिबंधित सामानों की तस्करी होने वाली है। इसके बाद सीमा चौकी नरकुल से सहायक उप निरीक्षक मित्तिंग सिंघा के नेतृत्व में टीम 547 के समीप पहुंची। जहां 4 बोरी यूरिया और 01 साइकिल पकड़ा। सीमा चौकी धनौरा से सहायक उप निरीक्षक प्यारे लाल कोहली के नेतृत्व में सीमा स्तंभ संख्या 557 के समीप से दो बोरी प्याज और एक साइकिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा पूछताछ किया गया। उसने अपना नाम प्रभुदयाल खुनुवां थाना शोहरतगढ़। सीमा चौकी कपसिहवा से सहायक उप निरीक्षक विमल रॉय ने स्तंभ संख्या 560 के समीप से दो बोरी यूरिया, दो बोरी चीनी, दो साइकिल और एक मोटरसाइकिल के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अनिल कुमार निवासी हरदाडिहवा नगरपालिका वार्ड नंबर 10 बुद्ध भूमि थाना तौलिहवा जिला. कपिलवस्तु, दुसरे ने अपना नाम दीप नारायण और तीसरे ने अपना नाम जबीउल्लाह दोनों महराजगंज नगरपालिका जिला कपिलवस्तु नेपाल के रहने वाले हैं। सीमा चौकी लोहटी से सहायक उप निरिक्षक राणा कस्तूर भाई ने स्तंभ संख्या 563 के पास तीन बोरी यूरिया और एक मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों से एक ने अपना नाम पशुपति चौधरी निवासी देवनगढिय़ा कृष्णानगर नेपाल बताया। टीम की ओर से कुल बरामद कुल 36 बोरी यूरिया और तीन साइकिल को जब्त कर 05 बोरी यूरिया संबंधित सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को तथा शेष 31 बोरी यूरिया और तीन साइकिल को दोनों तस्कर सहित सीएमपीयू बढऩी को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed