{"_id":"6990d32e1ed6a7fc7b011c60","slug":"upsdc-chairman-upset-over-slow-construction-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-153527-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्माण में सुस्ती पर नाराज हुए यूपीएसडीसी के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्माण में सुस्ती पर नाराज हुए यूपीएसडीसी के चेयरमैन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। पर्यटन विभाग की निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग कर रही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसडीसी) के चेयरमैन आशीष कुमार ने शनिवार को बर्डपुर और कपिलवस्तु में निर्माणाधीन पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया।
पहले बर्डपुर में बन रहे पर्यटन विकास फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण कर कर चेयरमैन ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद कपिलवस्तु क्षेत्र में राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाए गए थीम पार्क, लाइट एंड साउंड सिस्टम, आर्ट गैलरी, फूड प्लाजा और पार्क का जायजा लिया। गंदगी और अधूरी व्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि कपिलवस्तु के पर्यटन स्थलों को जल्द से जल्द साफ-सुथरा कर संचालन में लाया जाए। सभी डैमेज सामान की मरम्मत कराई जाए। लाइट एंड साउंड सिस्टम में लगे एक प्रोजेक्टर की चोरी के मामले को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए। आठ गार्ड, चार सफाईकर्मी और दो माली की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा, एमडी ने विश्वविद्यालय के विशिष्ट अतिथि गृह में अधिकारियों और कुलपति प्रो. कविता शाह के साथ बैठक कर पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा की। विपश्यना केंद्र, कुटीर, डैमेट्रिक हॉल सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद