फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP TET: 873 candidates remained absent in the district

यूपी टीईटी : जिले में 873 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 23 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
UP TET: 873 candidates remained absent in the district
शहर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में टीईटी देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
यूपी टीईटी : जिले में 873 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के 12 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) हुआ। सीसी कैमरे की निगरानी में टेस्ट हुआ। इसमें कुल 873 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच टेस्ट हुआ। सचल दस्ता, केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेता रहा।
जिले 12 केंद्रों पर सुबह 10 बजे टीईटी का आयोजन हुआ। टेस्ट शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। बारी-बारी से अभ्यर्थियों की चेकिंग करके और प्रवेश पत्र देखने के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। सीसी कैमरे की निगरानी में अभ्यर्थियों ने टेस्ट दिया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में टेस्ट कराया गया। अवधेश नरायन मौर्य ने केंद्रों का भ्रमण करके टेस्ट का जायजा लेते रहे। वहीं सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बुद्ध महाविद्यालय नौगढ़ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हर केंद्र पर एक दरोगा के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुबह प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर का टेस्ट हुआ। इसमें 5902 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 481 लोगों ने टेस्ट छोड़ दिया। वहीं, दूसरी पाली में पूर्व माध्यमिक स्तर के अभ्यर्थियों का टेस्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक आठ केंद्रों पर हुआ। इसमें 3571 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 392 अभ्यर्थियों ने टेस्ट छोड़ दिया। दोनों पालियों में 873 लोगों ने टेस्ट छोड़ा है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि टेस्ट सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुआ टेस्ट
रतनसेन इंटर कॉलेज और रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज और शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली समेत कुल 12 केंद्रों पर टेस्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed