{"_id":"62846b43e9af384e5d4ebcec","slug":"up-siddharthnagar-man-died-of-slipping-in-pond-family-in-distress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: घर से निकलकर जा रहे शख्स का फिसला पैर, पोखरे में डूबकर गई जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: घर से निकलकर जा रहे शख्स का फिसला पैर, पोखरे में डूबकर गई जान, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 18 May 2022 09:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर (गोरखपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर (गोरखपुर)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 18 May 2022 09:13 AM IST
सार
मामले की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह तालाब में कोई में डूब गया है। इसके मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ वह पानी टंकी के पास स्थित पोखरी में डूबकर एक शख्स की जान चली गई। वह बुधवार की भोर में घर से बाहर निकला था, तभी फिसल कर गिरने से यह हादसा होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी राजेश गुप्ता 50 वर्ष पुत्र गुड्डू बुधवार की भोर में घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह पानी के टंकी के पास स्थित पोखरे के पास से जाते समय फिसल कर गिर गया और डूब कर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह तालाब में कोई में डूब गया है। इसके मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद पंचनामा करके पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव को बाहर निकलवाया गया पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।