फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Up Board

यूपी बोर्ड : 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को

Wed, 16 Sep 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Up Board
नगर के जीजीआईसी को बनाया गया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। इसके लिए नगर के जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कोविड प्रोटोकाल के तहत होगी। इस परीक्षा में इंटर के 197 और हाईस्कूल के 16 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए बोर्ड बचाव के विशेष निर्देश दिए हैं। केंद्र के बाहर परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश मिलेगा। केंद्र को सैनिटाइज कराया जाएगा। डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन के गाइडलाइन के अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

सचल दस्ते और सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
कंपार्टमेंट परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होगी। सचल दस्ते की टीम परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेगी। मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। मजिस्ट्रेट कंट्रोल रूम में बैठकर सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed