{"_id":"64482aefd35b51679a054c86","slug":"up-board-examination-siddharthnagar-news-c-7-1-139449-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बुद्ध की धरती से बेटियों ने लिखी कामयाबी की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बुद्ध की धरती से बेटियों ने लिखी कामयाबी की कहानी
Wed, 26 Apr 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
हर के रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में माला पहनाकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व को शांति को संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध की धरती की चार बेटियों ने प्रदेश के टॉपरों सूची में शामिल होकर प्रतिभा का डंका बजा दिया। इसमें इंटरमीडिएट की तीन और हाईस्कूल की एक छात्रा शामिल है। बेटियों की इस उपलब्धि से जनपद के लोग उत्साहित हैं।
मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। प्रदेश की टॉपर की लिस्ट में सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा शुभ्रा मिश्रा ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल करके सूची में 11वें स्थान पर हैं। इंटरमीडिएट में प्रदेश टॉपरों में सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्रा सुप्रिया ने 97.00 प्रतिशत अंक हासिल किया। सूची में यह छठवें नंबर पर हैं। इसी इंटर कॉलेज की छात्रा मरियम खातून और सौम्या ने संयुक्त रूप से 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश की सूची में 29 वें और 30 वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। बेटियों की सफलता परिवार के साथ ही जनपद के लोग भी उत्साहित हैं।