फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP Board Exam: Students will be tested at four levels

यूपी बोर्ड परीक्षा : चार स्तर पर होगी छात्रों की जांच

Tue, 17 Feb 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Students will be tested at four levels
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न होने पाए इसके लिए केंद्र के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 प्रभावी रहेगा। वहीं तीन स्तर पर सीसीटीवी कैमरे से केंद्रों की लाइव निगरानी होगी। परीक्षा में चार स्तर पर परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी।
जिले को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिनकी मौजूदगी में प्रश्नपत्र के पैकेट खोले जाएंगे और परीक्षा संपन्न होने पर कॉपियों को सील किया जाएगा। केंद्रों के आसपास सुरक्षा को अभेद घेरा रहेगा, केवल मजिस्ट्रेट और शिक्षक ही आ और जा सकेंगे। उनके पास भी आई कार्ड रहेगा। परीक्षा को लेकर प्रशासन किसी प्रकार की शिथिलता के मूड में नहीं है। कक्ष निरीक्षकों की बात करें तो जिले में 119 केंद्र पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए 1200 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा को संपन्न कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन

119 स्टेटिक मजिस्ट्रेट संपन्न करांगे परीक्षा : परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 119 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे, जो परीक्षा की पूरी अवधि में केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा छह जोनल मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। यह टीम परीक्षा के दौरान किसी भी शिकायत, संदिग्ध गतिविधि या अनुशासनहीनता पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर के दायरे में प्रभावी रहेगा धारा 144 : परीक्षा में किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न न होने पाए इसके लिए केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 प्रभावी रहेगा। इस परिधि में एक साथ पांच लोग नहीं चले सकेंगे। इसके साथ ही आसपास संचालित फोटोकॉपी की दुकान और साइबर कैफे बंद रहेंगे। अगर कोई खोलता है तो ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी बंद कराएंगे।
प्रवेश के पत्र के साथ एक पहचान पत्र जरूरी : बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा एक और प्रमाण पत्र और लेकर जाना होगा। इसमें मुख्य रूप से आधार कार्ड हो सकता है। इसके अलावा भी पहचान से जुड़े प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा। तभी परीक्षा कक्ष में उन्हें प्रवेश मिलेगा। इसलिए अधिकारियों ने अभिभावकों को अवगत करवाया है कि अगर आपका बच्चा परीक्षा दे रहा है तो प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र जरूर देकर भेंजे। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर सहित अन्य प्रकार की डिवाइस लेकर जाते हैं तो कार्रवाई होगी।

के दायरे में आएंगे। परीक्षा में यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। परीक्षा में केवल पेन, प्रवेश पत्र और एक अन्य आईडी लेकर ही जाएं।
इतने परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल : डीआईओएस कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक जनपद में इस बार 64710 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 37605 में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 19167 लड़के और 18334 लड़कियां शामिल हैं। इंटरमीडिएट के 27209 में 13962 लड़के व 13247 लड़कियां परीक्षा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed