फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   University bought second bus for students

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए खरीदी दूसरी बस

Sat, 28 Jan 2023 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
University bought second bus for students
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए खरीदी दूसरी बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए दूसरी बस खरीदी है। भारत-नेपाल के अलीगढ़वा सीमा स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय तक आने जाने में परिवहन सुविधाओं का अभाव है। इस क्षेत्र के लोटन, मोहना, ककरहवा से आने वाले विद्यार्थियों को निजी साधन या ऑटो की सवारी करनी पड़ती है। छात्र संख्या बढ़ाने की चुनौती आई तो विश्वविद्यालय ने 42 सीट की एक बस खरीदी, उसके बाद परिवहन निगम से बस संचालित करने की मांग की गई। परिवहन निगम की एक बस इस रूट पर चलती है, जो सुबह 9 बजे शहर से विश्वविद्यालय जाती है और दोपहर तीन बजे आती है। एक बस की सुविधा होने पर सभी छात्र-छात्राओं के सुविधा नहीं मिल पाती है। इस कारण विश्वविद्यालय ने 52 सीट की दूसरी बस खरीद ली है। वर्ष 2015 में स्थापित विश्वविद्यालय में छात्र संख्या करीब 1400 हो गई है, इनमें करीब 250 छात्र-छात्राएं छात्रावास में रहते हैं।

----
वर्जन--
विश्वविद्यालय परिसर में नई बस आ गई है। बस का पास बनवाने के लिए छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। स्क्रिनिंग की जा रही है। जिस क्षेत्र में अधिक विद्यार्थी होंगे, उस क्षेत्र में बस के फेरे अधिक लगेंगे।
विज्ञापन

- अमरेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed