फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Union Minister of State wrote a letter to the Foreign Minister to bring back the body.

Siddharthnagar News: शव मंगाने को केंद्रीय राज्य मंत्री ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Wed, 01 Apr 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State wrote a letter to the Foreign Minister to bring back the body.
रामलक्षन। दुबई में युवक की मौत के बाद घर वाले उसके शव को मंगाने के केंद्रीय राज्य मंत्री से गुहार लगाई। जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद को पत्र भेज शव भारत मंगाने की मांग की है। तीन दिन पूर्व दुबई गए 25 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की रात मौत हो गई। सोमवार की शाम उसके मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बर्दगोनियां गांव निवासी अभिषेक प्रजापति लगभग बीते 10 जनवरी को रोजी रोटी की तलाश में दुबई गया था। जहां वह एक कंपनी में स्टोर कीपर का काम कर रहा था। रविवार की रात वह रोज की तरह भोजन के बाद अपने कमरे में सो रहा था। सोमवार की सुबह उसके मित्र और सहयोगी उसकी तलाश करते जब उसके कमरे में पहुंचे तो यह देखकर अवाक रह गए कि वह अपने बिस्तर पर मृत हालत में पड़ा था। सोमवार की शाम कंपनी के माध्यम से परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी दी गई तो पूरे घर में चीख पुकार मच गई। माता रमावती देवी और पत्नी प्रिया बेहोश होकर गिर पड़ी। पत्नी प्रिया के पत्र पर सांसद ने शव विदेश से देश वापस लाने की पहल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed