फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Unemployment rising in country and state'

देश और प्रदेश में बढ़ रही है बेरोजगारी और अपराध

Thu, 28 Jan 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
'Unemployment rising in country and state'
‘देश और प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी’
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मैथवलिया गांव में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों पर सवाल उठाया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश किसान और नौवजवानों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। नौजवान बेरोजगार हैं और अपराध बढ़ रहा है। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद वासिफ उर्फ वस्सू व कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, नौजवान एवं गरीब विरोधी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन तैयार कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। जबसे केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तबसे गरीबों व किसानों का जीना दूभर हो गया है। सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी और अपराध बेतहाशा बढ़ रहे हैं। जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के लोग गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोडे़ं। जिससे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके। इस दौरान कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय, मो. हमजा, रियाज मनिहार, फैजान अहमद, मुकेश चौबे, अर्जुन कन्नौजिया, आसिफ रिज्वी, अमरजीत, सुबराती खान, साहब अली, मोनू खान, जईम अब्बास रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed