फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth killed in road accident in siddharthnagar

Siddharthnagar News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक, 50 फीट नीचे गिरा युवक, मौत

Tue, 13 Jun 2023 04:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Jun 2023 04:12 PM IST
सार

टक्कर इतनी तेज था कि वह बाइक से उछलकर पुलिया के नीचे आकर गिरा। हादसा देख मौके से गुजर रहे लोग रुके पुल के नीचे देखने लगे। इसी बीच अन्य लोग भी गिरता हुआ देख नीचे पहुंच गए। किसी ने घटना की जानकारी तत्काल सदर कोतवाल को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
youth killed in road accident in siddharthnagar
मेडिकल कॉलेज के परिसर में रोते बिलखते मृतक राहुल के परिजन। 

विस्तार

सिद्धार्थनगर सदर थाना क्षेत्र बांसी-बर्डपुर मार्ग पर शहर के बाहर स्थित ओवरब्रिज से एक बाइक सवार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज था कि बाइक से उछलकर सवार 50 फीट पुल के नीचे गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक लोटन कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए ही परिवारवालों को घटना के बारे में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


लोटन कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव निवासी राहुल (22) पुत्र राजकुमार गुप्ता बाइक से कहीं निकला हुआ था। बताया जा रहा है कि वह शहर के बाद से गुजरने वाली ओवरब्रिज पर बांसी की ओर से बर्डपुर की तरफ निकला था। ओवरब्रिज के मध्य पुल पर पहुंचा था कि बाइक बेकाबू होकर ब्रिज के दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज था कि वह बाइक से उछलकर पुलिया के नीचे आकर गिरा। हादसा देख मौके से गुजर रहे लोग रुके पुल के नीचे देखने लगे। इसी बीच अन्य लोग भी गिरता हुआ देख नीचे पहुंच गए। किसी ने घटना की जानकारी तत्काल सदर कोतवाल को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन दोस्तों के शव देख बेहोश हो गया प्रकाश, बोला- भगवान ने मुझे क्यों छोड़ दिया

इस संबंध में शहर कोतवाली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही परिवार के लोगों को हादसे के बारे में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed