फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Unbreakable alliance of the BJP and its team

भाजपा और अपना दल का गठबंधन अटूट

Sat, 27 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Unbreakable alliance of the BJP and its team
तिलौली में सभा को संबोधित करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा और अपना दल के गठबंधन को अटूट बताते हुए 2017 में साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर फैसला जल्द होगा। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री खुद करेंगे। वह शनिवार को तिलौली के मेवाती देवी कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार ने गांवों में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया था, जबकि आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। हत्या, लूट, डकैती, भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ इटावा और मैनपुरी की ओर है। पुलिस में हुई 42 हजार भर्तियों में 36 हजार सिर्फ इटावा और मैनपुरी के हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो को दौलत की बेटी करार दिया।
विज्ञापन

कहा कि खुद को दलित की बेटी कहने वाली मायावती दलितों के पैसे से करोड़ों का हार पहनती हैं। सपा, बसपा की हकीकत जनता जान चुकी है। कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। ऐसे में भाजपा-अपना दल गठबंधन ही प्रदेश में स्थायी और मजबूत सरकार देगी। कार्यकर्ता कमर कस लें। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं और विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार की उदासीनता से सूबे में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आरके वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्र प्रताप, धर्मराज पटेल, अरविंद पटेल, प्रदेश सचिव अभिमन्यु पटेल, अवध नरेश राम, प्रगट पटेल, जिलाध्यक्ष हेमंत चौधरी, डॉ.दशरथ चौधरी, डॉ.शिवपूजन वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, केवलवान चौधरी, अमर सिंह, शिवनाथ चौधरी, दीनानाथ चौधरी, सोमनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामयज्ञ चौधरी व संचालन आत्माराम पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed