फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Unaware of security, lost in accidents

सुरक्षा से अनजान, हादसों में गंवा रहे जान

Sun, 11 Feb 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Feb 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Unaware of security, lost in accidents
सिद्धार्थनगर में बिना हेलमेट लगाए और ट्रिपल राइडिंग कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां लोगों की आदत नहीं बदल रही। बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनना और तीन सवारी चलना स्टेटस सिंबल बन गया है। नतीजा हादसों के रूप में सामने है। पिछले तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के विभिन्न मार्गों पर 334 सड़क हादसों में 213 लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि 237 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। मरने या घायल होने वालों में ज्यादातर बाइक चालक या सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। 
विज्ञापन

बाइक पर चलते समय हेलमेट न पहनने के कारण होने वाली क्षति का यह एक उदाहरण है। वास्तविक स्थिति इससे भी भयावह है। सड़क हादसों के दौरान सिर में आने वाली गंभीर चोट सिर्फ चालक या सवार को नहीं, बल्कि उनके परिवार को गहरे जख्म दे रहा है। बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर फर्राटे भरने से बाज नहीं आ रहे। वह भी तब जबकि पुलिस व यातायात महकमा भी उन पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह सक्रियता के दावे कर रहा है। ट्रैफिक नियमों का अनुपालन कराने के लिए कड़े नियम भी बनाए जा चुके हैं, फिर भी स्थिति में खास सुधार नहीं है। जिले के विभिन्न मार्गों पर बाइक पर बिना हेलमेट चलने वालों की संख्या हजारों में है। जिला मुख्यालय, पुलिस ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से भी बाइक चालक को बिना हेलमेट गुजरते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed