फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Unannounced power cuts upset people, warn of agitation

Siddharthnagar News: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 03 Apr 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts upset people, warn of agitation
देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर 6, आंबेडकर नगर, भीखमपुर रोड में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार और अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में सूचना दी थी कि 20 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। लेकिन तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। हालात यह है कि अब एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद रोजाना सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम तक बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट गहराने लगा है, क्योंकि बिजली न रहने से मोटर और पंप नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed