फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Unable to get gas cylinders, angry consumers blocked the highway.

Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने जाम किया हाईवे

Tue, 02 Jun 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Unable to get gas cylinders, angry consumers blocked the highway.
लोगों ने किया हाईवे जाम।
बांसी। गैस आपूर्ति में अनियमितता और समय पर सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार सुबह बांसी-बस्ती मार्ग पर बाजरडीह स्थित गैस एजेंसी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप में फंसे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे थे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बुकिंग के बावजूद समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी समस्या से क्षुब्ध लोगों ने एजेंसी के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे पर आवागमन बाधित कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गैस वितरण व्यवस्था को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है। सिलिंडर प्राप्त करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पाती। हालांकि प्रशासनिक कार्रवाई के भय से अधिकांश उपभोक्ता खुलकर अपनी पहचान बताने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और यात्रियों को भीषण गर्मी और धूप में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। माैके पर पहुंचे अधिकारियों ने ने वार्ता कर उनकी शिकायतें सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह सड़क से हटे। उपभोक्ताओं ने मांग की कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed