{"_id":"60198a018ebc3e38ce0ef7cb","slug":"udai-pratap-becam-adhyksh-of-pharmasist-union-siddharthnagar-news-gkp38322257","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदय प्रताप अध्यक्ष, जितेंद्र मंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदय प्रताप अध्यक्ष, जितेंद्र मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के पदाधिकारियों का सम्मानित किया गया।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदय प्रताप अध्यक्ष, जितेंद्र मंत्री निर्वाचित
पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ जिला इकाई का चुनाव
सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट मोहम्मद अली को दी गई विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ जिला इकाई के चुनाव में उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष और जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मंत्री चुने गए। अन्य पदों पर भी चयन निर्विरोध हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
पशु चिकित्सालय नौगढ़ पर पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन तथा चुनाव सम्पन्न हुआ। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और चुनाव अधिकारी डॉ. वीके राव की देखरेख में हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव जिलामंत्री, दीनानाथ यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार उपाध्यक्ष तथा रवि कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। बाद में चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती के साथ ही संवर्ग के हितों को लेकर समय-समय पर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए फार्मासिस्ट मोहम्मद अली को विदाई दी गई। उन्हें स्मृति चिह्न, कुरान, छड़ी, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय मंत्री अरुण कुमार प्रजापति भी मौजूद रहे।