फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two youths injured in car collision, seriously

Siddharthnagar News: कार की टक्कर से दो युवक घायल, गंभीर

Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in car collision, seriously
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के ढेबरुआ-बस्ती मुख्य मार्ग पर हल्लौर गांव के आगे जबजौआ के निकट शनिवार की दोपहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक मौका पाकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। हालत को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम जबजौआ निवासी आसिफ पुत्र अकरम (20) और भटगंवा गांव निवासी शुभम पुत्र भोले (19) किसी काम से पैदल जा रहे थे। ढेबरुआ-बस्ती मार्ग पर सड़क को पैदल पार कर रहे थे। इस बी बस्ती की ओर से तेज गति से आ रही सफेद रंग की कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके पर कार खड़ी करके भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों को आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें सीएचसी बेवां ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। इसमें आसिफ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस संबंध में डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, चालक भाग गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed