{"_id":"614766cd8ebc3eb3b354bd12","slug":"two-youths-injured-after-being-hit-by-pickup-siddharthnagar-news-gkp409749544","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आकर दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आकर दो युवक घायल
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आकर दो युवक घायल
लोटन। स्थानीय कस्बे में ठेले पर सामान लेकर जा रहे दो युवक कोल्हुई के तरफ से आ रहे पिकअप
की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसा रविवार शाम को हुआ। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान लोटन बाजार के रहने वाले शिवप्रसाद (22) और आनंद (24) सहानी है।
बताया जा रहा है कि दोनों लोग ठेला लेकर घोंघी पुल की तरफ सामान बेचने जा रहे थे कि पूरब की तरफ से तेज गति से आ आए पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने ठोठरी मार्ग पर ग्राम भरमी के पास रोककर पकड़ लिया।