फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two women riding a bike were injured, one seriously, after colliding with a truck carrying gas cylinders.

Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं घायल, एक गंभीर

Fri, 19 Jun 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two women riding a bike were injured, one seriously, after colliding with a truck carrying gas cylinders.
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर उत्तर यादव डीह मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे गैस सिलिंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दीपा साहू (30) और राधा देवी (32) घायल हो गईं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र के महजिदिया गांव निवासी दीपा साहू और राधा देवी अपने रिश्तेदार अरुण साहू के साथ बाइक से शादी का सामान खरीदने बिस्कोहर बाजार जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक उत्तर यादव डीह के पास पहुंची, पीछे से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में राधा देवी सड़क से दूर जा गिरीं जबकि दीपा साहू सड़क किनारे पटरी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर, हाथ और पीठ में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद आसपास के राहगीरों और दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed