{"_id":"681fa40b5e75ac2b44076f2c","slug":"two-tractor-trolleys-caught-digging-seize-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-137294-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खनन करते पकड़ी गई दो टैक्टर-ट्राॅली, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खनन करते पकड़ी गई दो टैक्टर-ट्राॅली, सीज
Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में अवैध तरीके से मिट्टी खनन करने वाले एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को ग्राम सिसवा में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली और शनिवार को ग्राम सिकाहरा कोहडा में नायब तहसीलदार ने छापा मारा।
इस दौरान मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और लोडर को सीज किया। शनिवार को उन्हें डुमरियागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकाहरा कोहडा मिट्टी की अवैध खनन करने की सूचना पर एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने मौके पर नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता को भेजकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता मौके पर पहुंचे तो देखा की सिकाहरा कोहडा में एक भूखंड से अवैध तरीके से खनन कराकर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में मिट्टी लोड की जा रही थी। नायब तहसीलदार को देखकर ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक भागने लगे, जिसके बाद घेराबंदी कर मौके से नायब तहसीलदार ने अवैध खनन में संलिप्त, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर को पकड़ा।