फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two teenagers who went to bathe drowned in Banganga, missing

Siddharthnagar News: नहाने गए दो किशोरी बानगंगा में डूबे, लापता

Thu, 30 May 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers who went to bathe drowned in Banganga, missing
फोटो- है
विज्ञापन

भैंस चराने वालों को देखकर नदी में छलांग लगा दिए किशोर

स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी बैदौली घाट पर बुधवार को भैंस चराने गए दोस्तों के साथ नदी में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर तलाश में लगे हैं, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला है। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है।

क्षेत्र के जखौलिया गांव निवासी अखिलेश (13) पुत्र दशरथ व अखिलेश (14) पुत्र तीरथ अपने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बैदौली घाट पर भैंस चराने गए दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि दोस्तों को नहाता हुआ देखकर दोनों ने छलांग लगा दी। नहाते समय इसका पैर फिसलकर गहरे पानी में चला गया। जिससे दोनों डूबने लगे। उन्हें डूबता हुआ देख वहां पर भैंस चरा रहे लोगों ने शोर मचाते हुए इसको बचाने के लिए दौड़े पर गहरे पानी में चले जाने से इन दोनों को लोग बचा नहीं सके। देखते ही देखते दोनों लापता हो गए। सूचना पर शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर एवं गांव के लोगों की सहायता से तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम प्रयास जारी रहा। इस संबंध में शोहरतगढ़ निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के लिए पत्राचार कराकर जिलाधिकारी द्वारा मांग किया गया। टीम आ रही है तबतक स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन


---

एक सप्ताह पहले दिन से परिवार के साथ आए थे दोनों गांव

ये दोनों बच्चे अभी एक सप्ताह पहले दिल्ली से घर अपने माता पिता के साथ टहलने गांव आये थे। दशरथ के पास दो लड़के एक लड़की है। यह सबसे बड़ा लड़का है। तीरथ के चार लड़के व एक लड़की है। अखिलेश सबसे बड़ा लड़का है। इनके डूबने की खबर सुनकर इनको देखने के लिए आसपास गांव के लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

ग्रामीण तलाश में जुटे

दो बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों के आने से पहले 200 की संख्या में ग्रामीण नदी में उतर गए और तलाश में जुट गए। शाम तक अधिकांश लोग तलाश में जुटे हुए थे। महिलाएं, बच्चे हर कोई नदी पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed